जीवन की सरंचना बताती है कि एक न्यायशील व्यक्ति के संग यह सबसे बड़ी विसंगति होती है कि न्यायपूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वहन के बाद भी वह उपेक्षित होता है। अपने ही लोगों द्वारा। ऐसे व्यक्ति की प्रशंसा उसका शत्रु भी करता है, मित्र तो करते ही हैं। किंतु वह किसी अपने का भी प्रिय नहीं होता। न्यायपूर्ण होना और प्रिय होना संभवतः दो विरोधी बातें होंगी! कौन जाने सामाजिक ढांचे और मनुष्यों के चित्त के अंतरतम को कौन सा सूत्रात्मक मूल्य संरचित करता है। खैर, समस्त कर्तव्यों के सम्यक निर्वहन के बाद ऐसा मनुष्य जब संतुष्टि की श्वांस भरता होगा और अपने द्वन्द की कहानी कहने के लिए जब अपने चारों ओर देखता होगा तो उसको पता लगता है,वे सभी जो उसके प्रशंसक भी थे,इतनी दूरी पर थें कि आप उनसे अपने संघर्ष नहीं बता सकते। तो अंततः उपयोगितावाद के सिद्धांत पर चलने वाला यह विश्व न्यायशील मनुष्य को स्वीकृत नहीं कर पाता क्योंकि उसे पता होता है कि यह किसी के लिए हितकारी नहीं है और कभी भी किसी के लिए समस्या बन सकता है। तब समझ आता है सामाजिक मूल्यों की संरचना में कई बार नैतिक मूल्यों की अपेक्षा सुखकारी मूल्य अर्थ...
There is no any description... every word of this blog is only feelings for every heart who can feel