Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2025

मेरा ह्रदय...💙

 ह्रदय के भीतर एक पहाड़ है रूखेपन का।करीब से जानने वाले अक्सर उस रूखेपन के पहाड़ से टकराते हैं।उस पहाड़ के पार एक नदी बहती है जिसका उद्गम स्रोत जाने किस पूर्वजन्म में है।जातिस्मरता की कुंजी गहन साधना के पास है। किंतु जो मुझसे दूर,बहुत दूर है। नदी में एक कंकड़ के जैसे कोई छल,कोई दुख,कोई चोट आ गिरता है और लहरें फैलती जाती हैं नदी की देह पर।वैसे ही कितने दुख,कितने चोट,कितने छल लहर उठाती है मन में। कौन जाने किस चोट पर कौन सा पुराना दर्द उभरता है।पता भी नहीं चलता कि किस दुख पर पहाड़ जैसा ह्रदय कहीं जरा सा नमी पा गया था।मन से अस्पर्श योग सधता नहीं है और अमनी भाव का सरल सूत्र देने को कोई गुरु मिलता नहीं। पहाड़ जरा सा कहीं दरकता है,कोई पत्थर कहीं से स्खलित होता है।किंतु वह वहां नहीं गिरता कि नदी के स्रोत का मुख बंद कर दें!वह नदी में जाकर गहरे धंसता है और नदी मसक उठती है। इधर नौतपा चल रहा है।कहते हैं सूर्य इन दिनों अपने सबसे पराक्रमी रूप में रहता है। किंतु सूर्य का पराक्रम कुछ कम हो गया है मानो।रोहिणी का सूर्य कमजोर पड़ गया है जरा सा!तप खंडित हुआ मार्तण्ड देव का जरा सा!और मैं भी इधर जीवन के...

रो-को

 रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से विदा ले ली।विदाई का अंदाज कह सकते हैं चुपके से था,अचानक था।ऑफफील्ड था।यह कुछ ऐसा है कि गहरी चोट लगी हो किंतु जिसका दर्द उभरेगा धीरे-धीरे,जब इन दोनों के बगैर भारतीय टीम सफेद बाॅल से क्रिकेट खेलने मैदान में उतरेगी। यूं तो इनके संन्यास की सुगबुगाहट बहुत दिनों से चल रही थी किंतु विराट की रन बनाने की जिद और रोहित के औरा के कारण यह कयास मैंने लगाया था कि सचिन तेंदुलकर के बाद एक शानदार विदाई कार्यक्रम द्वारा इन दोनों को विदा किया जाएगा। मैं सोच रही थी कि मैं जो हर जगह एक प्रोफेशनलिज्म की हिमायत करती हूं,जब इन दोनों ने इस तरह संन्यास की घोषणा कर ही दी तो क्या बुरा किया! किंतु एक व्यक्ति जब अपने क्षेत्र में कुछ योगदान करता है तब वह इतनी आस पालता है कि उसे उसके साथ के लोग ठीक से अलविदा कहेंगे।उसे ठीक से अलविदा कहने का अवसर देंगे!मनुष्यों के मूलभूत अधिकारों में एक अधिकार क्या यह नहीं होना चाहिए कि उसे ठीक से अलविदा कहने का अवसर दिया जाए!और मनुष्यों के मूलभूत कर्तव्यों में एक कर्तव्य यह भी हो कि वह अपने साथ कार्य कर रहे लोगों को ठीक से विदा करें!...