क्या कैलेंडर 2024 का वर्ष अच्छा था?इस प्रश्न के उत्तर में एक प्रश्न पुनः उठता है कि हम इस प्रश्न को समष्टिगत रूप से देखते हैं या व्यष्टिमूलक रूप में?किंतु दोनों ही रूपों में कुछ अच्छा होने के लिए बहुत सारी सुन्दरता चाहिए।चाहिए मन की शान्ति और संसार में पूर्ण न्याय की स्थिति।तब मैं अपने परिपेक्ष्य में ही उत्तर दे सकती हूं।किन्तु इसी प्रश्न को दूसरी तरह से पूछूँ कि क्या 2024 का कैलेंडर वर्ष बुरा था?तब मैं कहूँगी कि नहीं।और यह बात अपने आप में पर्याप्त शांतिदायक है। अपने परिप्रेक्ष्य में कहूँ तो 2017 से 2021 तक मृत्युओं, विपदाओं और अलगाव का क्रम बरस दर बरस लगा रहा।किंतु यह स्थिति 2022 से कुछ परिवर्तित होना आरंभ हुई।ज्योतिष और अंकशास्त्र के आधार पर जाना कि स्थिति में और भी सुखद परिवर्तन होना चाहिए।इन विद्याओं को मैं पूर्णरूपेण तो जानती नहीं किंतु मुझको कुछ भरोसा बनता है इन विद्याओं पर।2022 और 2023 कुछ उपलब्धियों का वर्ष रहा।यूं तो 2017 से 2021 में भी सबकुछ बुरा ही रहा हो,ऐसा नहीं रहा।किंतु वे घोर मानसिक अशांति और चिंताओं का वर्ष रहा जिसने चित्त को उद्गिन ही रखा।आत्मा आकंठ वेदना में डूबी ह...
There is no any description... every word of this blog is only feelings for every heart who can feel